UPI Circle क्या है ?
UPI Circle सिर्फ़ PhonePe ऐप का एक फ़ीचर है, जो यूज़र्स को एक सर्कल बनाने और अपने परिवार, दोस्तों या भरोसेमंद कॉन्टैक्ट्स की ओर से पेमेंट करने की सुविधा देता है। UPI Circle फ़ीचर कई यूज़र्स को एक ही UPI अकाउंट का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इस फ़ीचर में, प्राइमरी यूज़र (आमतौर पर अकाउंट होल्डर) किसी भरोसेमंद व्यक्ति, जैसे परिवार के सदस्य या दोस्त को एक्सेस दे सकता है और उन्हें सेकेंडरी यूज़र के तौर पर जोड़ सकता है। इसके बाद, दोनों यूज़र ट्रांज़ैक्शन के लिए उस शेयर्ड बैंक अकाउंट और UPI ID का इस्तेमाल कर सकते हैं। UPI सर्कल फ़ीचर के बारे में विस्तार से जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
प्राइमरी यूज़र के पास इस्तेमाल पर पूरा कंट्रोल होता है। इसमें पेमेंट रिक्वेस्ट को रिव्यू करना, सेकेंडरी यूज़र के खर्चों को ट्रैक करना, हर सर्कल में पेमेंट के डिटेल्ड रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से देखना और ज़रूरत पड़ने पर अपने UPI Circle से एक्सेस को हटाना शामिल है।
इस फ़ीचर के बेहतर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और PhonePe ऐप के साथ आसानी से जुड़ने की क्षमता सभी यूज़र्स के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और समावेशी पेमेंट अनुभव सुनिश्चित करती है। इससे PhonePe यूज़र्स और उनके भरोसेमंद लोगों के लिए रोज़ाना के लेन-देन आसान हो जाते हैं।
PhonePe यूज़र्स इस तरह नीचे दिए गए निर्देश अनुसार UPI Circle को एक्टिवेट कर सकते हैं :-
Step-1 :- PhonePe ऐप को खोलिये। थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको “Manage Payments” का विकल्प दिखेगा । “View All” पर क्लिक करिये।

Step-2 :- थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको “UPI Circle” का विकल्प दिखेगा, उसपर क्लिक करें।

Step-3 :- “Invite a dependent” विकल्प पर क्लिक करें, जिसका अर्थ है अपने आश्रित को आमंत्रित करें।

Step-4 :- अपने फ़ोन के कॉन्टेक्ट्स में से जिसे जोड़ना चाहते हैं, उनका चुनाव करें।

Step-5 :- आश्रित को निमंत्रण भेजने के 2 विकल्प हैं: QR Code और UPI ID। अपने मन मुताबिक किसी भी एक का चुनाव करें और “Confirm and continue” पर क्लिक करें।

Step-6 :- अब यहाँ आपको 2 विकल्प मिलते हैं। पहला जिसमें आप महीने का लिमिट सेट करते हैं जिसमें आपका आश्रित पूरे महीने उस सीमा के अंदर बिना बार बार आपसे अनुमति लिए पैसे खर्च कर सकता हैं। दूसरे विकल्प में जब जब आपका आश्रित पैसे खर्चना चाहेगा तब तब आपके मोबाइल में एक नोटिफिकेशन आएगा जिसमें आपको हर बार अनुमति देना होगा की वह ट्रांसक्शन कर सकता है या नहीं।
अपने मर्ज़ी के हिसाब से विकल्प चुनें।

Step-7 :- इस लेख में हमने लिमिट सेट करने का उदहारण दिया है। नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है की महीने में ₹15000 का लिमिट सेट किया गया है।

Step-8 :- अब आपको अपने आश्रित से आपका सम्बन्ध बताना है और उनका आधार कार्ड नंबर टाइप करना है और निमंत्रण भेजना है। यह अंतिम स्टेप है अब आपका काम होगया ।


Step-9 :- अब आपके आश्रित को एक निमंत्रण का नोटिफिकेशन जाएगा और उनको यह प्रस्ताव स्वीकार करना होगा। जसिके बाद खाता धारक (account holder) और आश्रित दोनों को UPI Circle सफल दिखेगा।



एक बार UPI Circle में जुड़ने के बाद, सेकेंडरी यूज़र पेमेंट करने के लिए प्राइमरी यूज़र के अकाउंट को पेमेंट ऑप्शन के तौर पर चुन सकते हैं।
तो आप भी अपने परिवार जनों को UPI Circle में ज़ोर सकते हैं। आज ही आजमाएं और नीचे कमेंट में लिखिए की आपकी क्या राय है।
